Apple:एक महीने तक रोज एक सेब खाने के फायदे क्या आप जानते हैं फाइबर से भरे इस फल के फायदे

Share this article
अंग्रेजी में एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि “एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे” यानी नियमित रूप से एक सेब का सेवन करने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेब को “स्वास्थ्य का खजाना” कहा जाता है। एक महीने तक रोज एक सेब खाएं तो शरीर में कई शानदार बदलाव हो सकते हैं| इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यकहै। सेब में विटामिन -ए, विटामिन-सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं

सेब खाने के फायदे क्या है?

  1. पाचन क्रिया में सुधार
  2. हार्ट हेल्थ को करे बूस्ट
  3. डायबिटीज में लाभकारी
  4. दांतो के लिए लाभकारी
  5. हड्डियों को मजबूत बनाता है
  6.  इम्यूनिटी बढ़ती है
  7. त्वचा को निखारता है
  8. किडनी को रखे हेल्दी
  9. कैंसर से बचाव करता है
1. पाचन क्रिया में सुधार→  सेब खाना पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। इसमें टार्टरिक एसिड पाया जाता है जिसके कारण यह जल्दी पच जाता है और साथ में अन्य खाने को भी पचाने का काम करता है। इसके सेवन से पेट के किड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते से बाहर निकलते हैं। सेब खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

2. हार्ट हेल्थ को करे बूस्ट→  सेब में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोज एक सेब खाने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। सेब में फ्लेवोनॉइड्स भी होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।

3.  डायबिटीज में लाभकारी →  सेब में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है.

4. दांतो के लिए लाभकारी →  सेब को चबाकर खाने से मुंह में लार अधिक बनती है, जिससे मुंह की सफाई हो जाती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में भी मदद मिलती है। इससे दांतो और मसूड़े दोनों स्वस्थ रहते हैं।
5. हड्डियों को मजबूत बनाता है →  सेब में एक तत्व बोरॉन होता है, जो आपके हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने का काम करता है। इस तरह सेब हड्डियों के लिए लाभकारी होता है।
6. इम्यूनिटी बढ़ती है →  सेब में मौजूद विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं. अच्छी इम्यूनिटी कई रोगों को रोगों को दूर रखने में मदद करती है.
7.त्वचा को निखारता है →  सेब में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं। रोज सेब खाने से चेहरे पर ग्लो आता है और त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेत भी धीमे होते हैं। यह शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाता है, जो त्वचा की समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
8. किडनी को रखे हेल्दी →  सेब में पर्याप्त मात्रा में पानी और पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी के कार्य को सही रखते हैं। एक महीने तक रोज सेब खाने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है और किडनी स्वस्थ रहती है।
9. कैंसर से बचाव करता है →  सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से बचाने में मदद करते हैं। यह खासकर स्तन कैंसर और कोलोन कैंसर के खतरे को दूर करने में सहायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *